Thursday, February 4, 2016

प्रतापगढ़ के पहाडा में आबादी इलाके में घुसा मगरमच्र. 6 फीट लंबे मगरमच्छ को देख डरे लोग. वन विभाग की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन!


प्रतापगढ़ में आबादी इलाके में अचानक एक 6 फीट का मगरमच्छ घुस आने से अफरा तफरी मच गई.. मगरमच्छ यहाँ झाडियों में जा छिपा...
मामला धरियावद के पहाडा का है... अक्सर अजगर या जहरीले सांपो के निकल आने के मामले सामने आते हैं लेकिन पहली बार मगरमच्छ को देख ग्रामीण डर गए... सुचना पर धरियावद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में लिया. इसके बाद इसे ले जा कर जाखम डेम में छोड़ दिया गया... मगरमच्छ को छोड़ देने के बाद सभी ने राहत की सांस ली... इधर ग्रामीणों ने भी खूब जश्न मनाया.. पकडे गए मगरमच्छ की कुल लम्बाई छ: फीट नापी गई. वन्य जीवों का अक्सर नज़र आना इस बात का प्रतीक है कि वे अभी भी जंगलो में यहाँ है... लेकिन घटना के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं और डर है कि फिर कोई मगरमच्छ भटक कर गाँव में न घुस आए... गौरतलब है कि धरियावद इलाके में कई बार जंगली जानवरों के घुस आने के मामले सामने आए हैं... इसके पूर्व भी सात फीट लंबे अजगर के घुस आने का मामला सामने आया था...

मोबाइल में करंट आने से नाबालिग की दर्दनाक मौत. चार्जिंग पर लगे मोबाइल को हटाने गया था नाबालिग. देखिए कैसे हुआ हादसा!




मोबाइल में करंट आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना थाना इलाके के टीमरवा की है... एक 17 वर्षीय नाबालिग परू मीणा चार्ज पर लगे अपने इंटेक्स मोबाइल को निकालने लगा, इसी दरमियान मोबाईल से करंट फ़ैल गया और वह करंट से बुरी तरह झुलस गया. करंट से झुलस कर उसकी मौत हो गई और मोबाइल भी जल गया. पडोसी की नज़र गई तो लाठी से वार कर तार से नाबालिग को अलग किया गया. इसी बीच ग्रामीणों का जमावड़ा भी लग गया. जैसे-तैसे नाबालिग को जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे घर में बस मातम ही मातम पसरा है... घटना का एक पहलु यह भी कि मोबाईल और चार्जर दोनों अलग-अलग कम्पनी के है. हमेशा सेम कंपनी का चार्जर उपयोग में लेने की हिदायत दी जाती है , लेकिन अक्सर लोग नासमझी के चलते लापरवाही कर जाते हैं..

Wednesday, February 3, 2016

खुद के ही घर पर फायरिंग करने के मामले में 2 आरोपी 2 पिस्टल समेत गिरफ्तार. प्रतापगढ़ पुलिस की कार्रवाई!




प्रतापगढ़ पुलिस ने खुद के ही घर पर फायरिंग करने के मामले में 2 आरोपियों को 2 पिस्टल समेत गिरफ्तार किया है, यही नहीं मामले में एक कहानी भी निकल कर सामने आई है. क्या है पूरा मामला? देखिए--

प्रतापगढ़ पुलिस को अचानक बसाड के एक 28 वर्षीय युवक इन्दरमल सुथार ने मामला दर्ज कराया कि उसके घर के बाहर रात साढे बारह बजे गाँव के ही कुछ लोगो ने फायरिंग की है. मामला मिलते ही पुलिस अनुसन्धान में जुटी. शुरुआत में पुलिस ने FIR में लिखाए गए आरोपियों से पूछताछ की, लेकिन फिर पुलिस को लगने वाला की इस केस में बात कुछ और ही है---ऐसे में पुलिस ने अपनी तफ्तीश और तेज की... गुप्त सूत्रों से पता चला कि मामला दर्ज कराने वाला प्रार्थी इन्दरमल खुद एक बदमाश है और अवैध हथियार भी रखता है. ऐसे में पुलिस ने नजरिया बदल जांच और तेज की. जब पुलिस को लगने लगा कि खुद इन्दरमल ने ही घटना को अंजाम दिया है, तो सख्ती से पूछताछ की गई. ऐसे में आरोपी ने फायरिंग करना कुबूल किया, यही नहीं अवैध हथियार भी बरामद किया.. पुलिस ने इन्दरमल के साथी मनोहरलाल को भी पिस्टल समेत गिरफ्तार किया, जिसने मामले में उसका पूरा साथ निभाया. कार्रवाई के बाद सारी कहानी भी बेपर्दा हो गई---दरअसल इन्दरमल पर स्थानीय एक लड़की को भगाने का आरोप था, और ये लोग उसी लड़की के परिजन थे. इन्दरमल चाहता था कि वे सभी अंदर हो जाएँ. इसलिए उसने खुद के ही घर पर फायरिंग की कहानी रच डाली... फायरिंग हुई तो थी, पर वह खुद इन्दरमल ने ही की थी.
फायरिंग के पीछे इन्दरमल का मंसूबा कामयाब नहीं हो सका , क्योकि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर डाली... और अवैध हथियार भी बरामद किया. नहीं तो भविष्य में अनहोनी होने की सम्भावना भी बरकरार थी...

मिट्टी में दबने से नाबालिग बच्ची की मौत. दो महिलाऐं घायल. धरियावद में दर्दनाक हादसा!



प्रतापगढ़ के धरियावद में मिट्टी में दबने से एक नाबालिग बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. घटना इलाके के पहाडा की है... घर-लेपने के लिए तीन महिलाऐं मिट्टी लेने एक गहरे गड्ढे में गई , जिस दौरान गड्ढे के ऊपर से मिट्टी ढह गई और तीनों दब गई.. घटना में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने मिट्टी में दब कर ही दम तोड़ दिया तो वहीँ दोनो को गंभीर हालत में मिट्टी से बाहर निकाल लिया गया. दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए धरियावद हॉस्पिटल लाया गया तो वहीँ मृतका के शव का पोस्टमार्टम हुआ... घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, और ज़हन में एक ही विचार है कि आखिर नाबालिग बच्ची को इतने खतरे भरे काम के लिए भेजा ही क्यों! ग्रामीण इलाको में अक्सर माता-पिता खतरे भरे कामो में अपने बच्चो को झोक देते हैं, जिन्हें सावधानियो की कोई समझ नहीं होती...

छोटीसादडी कृषि उपज मंडी में किसान से अभद्रता. व्यापारी सुरेश तेली का लाइसेंस निलंबित.



छोटीसादडी कृषि उपज मंडी में किसान से अभद्रता करने का मामला सामने आया है जिस पर कार्रवाई करते हुए मंडी प्रशासन ने व्यापारी सुरेश तेली का लाइसेंस निलंबित कर दिया..दरअसल व्यापारी ने पहले तो अपनी पिकअप से किसान के लह्सूनो को रोंद दिया फिर ऊपर से झगडा भी करने लगा... मंडी अध्यक्ष प्रेम चंद मीणा ने बताया कि इलाके के बरवाडा गुर्जर गाँव का किसान कारूलाल गुर्जर मंडी में लहसून लेकर आया था. इस दौरान व्यापारी सुरेश ने पिकअप से लहसून रोंद दी. इस पर विवाद हो गया. पिकअप मालिक व्यापारी जगदीश अग्रवाल ने किसान के साथ अभद्रता का व्यवहार किया. इससे छोटीसादडी मंडी का महौल भी गर्म हो गया. किसानो ने आक्रोश जताते हुए नारेबाजी भी की. और मंडी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जिस पर लाइसेंस निलंबित किया गया...

सांसद सीपी जोशी पहुंचे अरनोद. कई गाँवों का लिया जायजा. लोगो से सरकारी योजनाओं का फायदा लेने का किया आह्वान!

अरनोद में सरकारी योजनाओं का जायजा लेने सांसद सीपी जोशी पहुंचे... यहाँ वे गौतमेश्वर महादेव, कनाड, नागदी, हींगलाट, सालमगढ़, रायपुर, कानगढ़, अम्बिरामा, बड़ीसाखथली, उंठेल इलाके में गए और लोगो की समस्या सुनी. जनजाति विकास मंत्री नंदलाल मीणा के बेटे हेमंत मीणा ने सरकारी योजना की जानकारी दी और कहा की आज सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजना गरीब जनता के हित और लाभ के लिए चलाई हुई है... इसलिए अधिक से अधिक सख्या में इन योजनाओ का लाभ ले... सासद ने कहा की केंद्र सरकार ने 12 रूपये में बीमा कर रही है--- यह योजना भी भाजपा की देन है... आज जिस नरेगा मजदूर के 100 दिन पुरे हो गए उनको मात्र 85 रूपये में उस मजदूर का बीमा किया जा रहा है... जिससे गरीब जनता का भला हो जाये. सासद ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए क्योकि आज जमीन का वाटर लेवल बहुत निचे चला गया है... सांसद के साथ में भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, उपजिला प्रमुख आशिष जैन, प्रधान सुमन मीणा, मण्डल अध्यक्ष जगदीश कोठारी भी मौजूद रहे!

जिला जेल में प्रहरी से धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने का मामला! पुलिस ने दर्ज किया मामला


प्रतापगढ़ में अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं. जिला कारागृह में तलाशी के दौरान जान से मार देने की धमकी देने का मामला सामने आया है... मामला जिले के आदतन अपराधी से जुड़ा है...!

दरअसल पुलिस ने आरोपी आजम खान को 302 IPC के मामले में अरेस्ट किया था. पुलिस आरोपी को जेल लेकर आई तो प्रहरियो ने तलाशी लेनी चाही, इस दौरान आजम भडक गया और उसने प्रहरियो को धमकाया कि वो उन्हें जान से मार देंगा... यही नहीं, उसने प्रहरियो से धक्का-मुक्की भी की और कहा कि "मैं सभी को देख लूँगा... " मामले के बाद पूरा जेल प्रशासन इकठ्ठा हुआ और आरोपी को जेल में डाला गया... इसके बाद प्रहरी नारायण लाल सालवी और गौतमलाल ने प्रतापगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया और उचित कार्रवाई की मांग की... आरोपी आजम खान अखेपुर का रहने वाला है और जिले का बदनाम आरोपी है. जो कई मामलो में लिप्त है. आरोपी की गतिविधियां जेल में आने के बाद से ही कुछ ठीक नहीं है.


जिला कारागृह में कैदियों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. पहले मोबाइल पकडे जाने के मामले तो अब तलाशी पर झगडा, गाली-गलोच और जान से मारने की धमकी! अगर ऐसा ही जारी रहा तो अपराधियों में जेल का खौफ भी खत्म हो जाएगा!..